{"_id":"57ab58cc4f1c1b7102ee4664","slug":"crime-news-in-kullu-distt","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के साथ ग्रामीणों ने की मारमीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के साथ ग्रामीणों ने की मारमीट
कुल्लू
Updated Wed, 10 Aug 2016 10:10 PM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के पूर्व चीफ सचिव एएन विद्यार्थी की जमीन की निशानदेही लेने मणिकर्ण के जरी गए एक ठेकेदार के साथ ग्रामीणों ने मारपीट की। ठेकेदार को जनजाति सूचक शब्द कहकर कई तरह से अपमानजनक गाली-गलौच भी की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। इस केस की छानबीन एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक सुरेंद्र सौंढा नामक शख्स ने पुलिस में मारपीट और जनजातिसूचक शब्द कहकर अपमानित करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह एएन विद्यार्थी के कहने पर उनकी जमीन की निशानदेही लेने मणिकर्ण के जरी स्थित बराधा नामक स्थान पर गया था, लेकिन वहां कुछ लोगों ने उस पर डंडे हमला कर दिया और उसे जनजातिसूचक शब्द और गालियां दीं। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि शिकायत दर्ज करने के बाद वह स्वयं मामले की छानबीन कर रहे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने स्वयं घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन