{"_id":"5e480fe98ebc3ee5f748e93a","slug":"crime-kullu-news-sml324489420","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंजार (कुल्लू)। जिभी नाले में बुधवार को 21 वर्षीय युवक के शव मिलने मामले में पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इसमें एक गेस्ट हाउस का मालिक, दूसरा गेस्ट हाउस को लीज पर लेने वाला शख्स है। इन दोनों के खिलाफ शक के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
गौर रहे कि जिभी में कार्य करने वाला युवक हेम राज पुत्र कुर्म दत्त निवासी गांव डोघर ग्राम पंचायत कोटला काम से वापस लौटने के बाद लापता चल रहा था। जब परिजन युवक की तलाश में जिभी पहुंचे तो युवक का शव गेस्ट हाउस के साथ ही 50 फीट नीचे नाले में पड़ा हुआ मिला। ग्रामीणों व परिजनों की ओर से हत्या की अंदेशा जताते हुए पुलिस पर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई थी। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक राजेश ठाकुर उर्फ बंटी निवासी जिभी, कुल्लू और लीज पर चलाने वाले साकेत निवासी सुंदरनगर, मंडी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेजा गया है। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना को लेकर लोग कई तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। सोशल मीडिया में एक वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें युवक के परिजन व ग्रामीण होम स्टे चलाने वाले व्यक्ति को गले से पकड़कर उसे हत्या का दोषी ठहरा रहे हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी बंजार बिन्नी मिन्हास ने की। उन्होंने कहा कि हत्या के शक के आधार पर आईपीसी की धारा 302 के तहत गेस्ट हाउस लीज पर चलाने वाले संचालक व गेस्ट हाउस मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।