फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Newly wins in Kho-Kho; BK Chong wins in Volleyball.

Kullu News: खो-खो में न्यूली, वॉलीबाल में बीके चोंग की जीत

Sat, 29 Aug 2026 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Newly wins in Kho-Kho; BK Chong wins in Volleyball.
पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में तीन दिवसीय अंडर-14 बाल खेलकूद प्रतियोगिता के
भुंतर (कुल्लू)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुंतर में अंडर-14 बाल वर्ग की ब्लॉक स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार को हुआ। इसमें ब्लॉक के 24 विद्यालयों के 303 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में खो-खो, कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन और योग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी। शुभारंभ अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य जेके ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
विज्ञापन

खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट प्रस्तुत किया, जिसकी मुख्यातिथि ने सलामी ली। वॉलीबाल का मुकाबला जीएसएसएस बजौरा और जीएसएसएस मोहल के बीच हुआ। इसमें बजौरा की टीम ने जीत दर्ज कर दूसरे चरण में प्रवेश किया। खो-खो में जीएसएसएस खलोगी और एसबी जरी के बीच मुकाबला हुआ। इसमें जरी स्कूल की टीम ने खलोगी को हराकर दूसरे चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

जीएसएसएस बीके चोंग और जीएसएसएस जरी, जीएसएसएस छमाहन और जीवीएस हुरला, जीएसएसएस भुंतर और जीएसएसएस न्यूली तथा जीएसएसएस बरशैणी और जीएसएसएस मणिकर्ण के बीच भी मुकाबले हुए। कबड्डी में जीएसएसएस बजौरा और जीएसएसएस शाट, जीएसएसएस खलोगी और जीएसएसएस जाल्लूग्रां, जीएसएसएस जरी और जीएसएसएस मणिकर्ण तथा जीएसएसएस भुंतर और थरास के बीच मुकाबले खेले गए। खो-खो के दूसरे चरण में छमाहन और न्यूली के बीच मुकाबला हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें न्यूली की टीम विजेता रही। वॉलीबाल में बीके चोंग और जरी के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें बीके चोंग की टीम ने जरी की टीम को 2-1 से हराया। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान भवानी भंडारी, उपप्रधान पूनम शर्मा और समिति के सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed