फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   crime

बहू ने ससुर को डंडे से पीट डाला

Sat, 08 Aug 2015 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू Updated Sat, 08 Aug 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन

आउटर सिराज आनी में बहू ने बुजुर्ग ससुर की बेरहमी से पिटाई कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। ससुर को पिटाई के दौरान गहरी चोटें आई हैं।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आनी के जां निवासी एक बुजुर्ग ने पुलिस में मारपीट का केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह पानी लेने के लिए किचन की ओर जा रहा था कि इतने में बहू ने उसे किचन में जाने से रोक दिया। जब उसने बहू से रास्ता छोड़ने को कहा तो बहू ने उसे किचन में रखे लकड़ी के डंडे से बेरहमी से पीट डाला। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनने के बाद उसका बेटा भी वहां पहुंच गया, लेकिन उसने भी पत्नी का साथ दिया और भला-बुरा कहने लगा। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग की शिकायत पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायल बुजुर्ग का मेडिकल करवाया गया है।
विज्ञापन


मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। वहीं, भुंतर थाना में भी एक महिला ने उसके साथ मारपीट को लेकर केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस में दर्ज करवाई प्राथमिकी में कहा है कि एक दंपति ने उसका रास्ता रोक लिया। बाद में उन्होंने उसे बुरी तरह से पीट डाला। डीएसपी ने इस मामले में भी जांच शुरू करने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed