{"_id":"03bde0b9547338e564c1dd656b45a492","slug":"crime-hindi-news-827","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल के आंगन में ही शव जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल के आंगन में ही शव जलाने का प्रयास
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी और मौत से जूझ रही जिया निवासी पूजा आखिर मौत से हार गई। पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के दौरान हादसे के करीब एक सप्ताह बाद पूजा ने दम तोड़ दिया। शुक्रवार देर शाम पूजा के शव को कुल्लू पहुंचाया। पूजा की मौत से गुस्साए माइके वालों ने बेटी के शव को ससुराल वालों के आंगन में ही जलाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप था कि ससुराल वालों ने बेटी को जलाने का प्रयास किया और पीजीआई चंडीगढ़ में उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया। इस पर खूब हंगामा हुआ। डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला शांत करवाया। मामले में पुलिस कानूनी राय लेने में जुट गई है। इसके बाद पूजा के सास और ससुर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज हो सकता है। डीएसपी संजय शर्मा ने पूजा की मौत की पुष्टि की है। गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले भुंतर के साथ लगते जिया गांव में सास-ससुर द्वारा बहू पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगा था।
विज्ञापन
नब्बे फीसदी जल चुकी बहू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल कुल्लू से चिकित्सकों ने बेहतरीन इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। उसकी हालत इतनी चिंताजनक थी कि कुल्लू से उसे ऑक्सीजन लगाकर चंडीगढ़ ले जाया गया। हालांकि, पहले चार दिन उसकी स्थित में सुधारा आने लगा था लेकिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। चिकित्सकों की लाख कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। डीएसपी ने बताया कि इस केस में पुलिस ने सास-ससुर पर जान लेने के प्रयास का मामला दर्ज किया था, लेकिन अब कानूनविदों की राय लेने के बाद पुलिस आरोपी ससुरालियों पर हत्या का केस दर्ज कर सकती है। उन्होंने साफ किया कि दोषी जो भी हो उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन