फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   couple died in road accident

चौंग रोड से जीप गिरी, पति-पत्नी की मौत

Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:03 PM IST
विज्ञापन
couple died in road accident
कुल्लू। जिले की पार्वती घाटी की चौंग सड़क पर जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई है। एक व्यक्ति घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर करीब तीन चौंग रोड स्थित कैंची मोड़ सरसाडी के पास जीप अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप करीब 150 फीट नीचे जा गिरी। हादसे की सूचना के बाद आसपास के लोग मौके पहुंचे और इसकी सूचना जरी पुलिस को दी। इस दौरान लोगों ने घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक पहुंचाया। बताया जा रहा है कि हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी ने रास्ते में दम तोड़ा है।
विज्ञापन

जल्लूग्रां पंचायत के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने कहा कि हादसे में 43 वर्षीय लुदर चंद पुत्र धनीराम गांव सारणी डाकघर जल्लूग्रां तहसील भुंतर जिला कुल्लू और 42 वर्षीय द्रोपती देवी पत्नी लुदर चंद गांव सारणी की दर्दनाक मौत हुई है। पति-पत्नी के निधन से पूरी मणिकर्ण घाटी में शोक छाया है। दंपति के निधन से जमा एक कक्षा में पढ़ने वाले बेटे देव राज तथा बेटी वैष्णवी के पालन पोषण का पूरा जिम्मा अब बूढ़ी दादी पर आ गया है। वहीं 67 वर्षीय नूपदासी का बेटे और बहू की मौत से रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जीप चालक राजेंद्र पुत्र जीवन लाल गांव चौंग डाकघर जल्लूग्रां जिला कुल्लू का इलाज जिला अस्पताल कुल्लू में चल रहा है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गुरदेव शर्मा ने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल में रखा है। बुधवार को पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed