{"_id":"69e7b9ec866fba04550c9ddc","slug":"cooking-in-schools-became-difficult-due-to-non-availability-of-cylinders-kullu-news-c-89-1-ssml1015-174453-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सिलिंडर न मिलने से स्कूलों में खाना बनाना हुआ मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सिलिंडर न मिलने से स्कूलों में खाना बनाना हुआ मुश्किल
विज्ञापन
डीएफएफसी कुल्लू को मांग पत्र सौंपते पीटीएफ कुल्लू-एक के पदाधिकारी। -जागरूक पाठक
कुल्लू। शिक्षा खंड कुल्लू-एक के प्राथमिक विद्यालयों में एलपीजी गैस सिलिंडर की कमी से मिड-डे मील योजना प्रभावित हो रही है। इस समस्या को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पीटीएफ) कुल्लू-एक ने मंगलवार को उपायुक्त कुल्लू और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक (डीएफएससी) से मुलाकात कर समाधान की मांग उठाई।
खंड प्रधान रामकृष्ण ने बताया कि करीब 30 से अधिक प्राथमिक विद्यालय गैस सिलिंडर की कमी से जूझ रहे हैं। इसके चलते कई स्कूलों में भोजन बनाना मुश्किल हो गया है। कुछ स्थानों पर शिक्षक अपने घरों से सिलिंडर लाकर किसी तरह व्यवस्था संभाल रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इस संबंध में गैस एजेंसियों को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इससे बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था बाधित हो रही है, जो चिंता का विषय है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द गैस सिलिंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई, तो मध्याह्न भोजन योजना पूरी तरह से ठप हो सकती है। इसका असर विद्यार्थियों की उपस्थिति और स्वास्थ्य पर पड़ेगा। इस दौरान सीमा कटोच, यमुना, मीना और अंकुर सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद