{"_id":"6a6b8aae6e498f6d8f0f60e4","slug":"construction-of-drains-begins-in-nitthar-market-kullu-news-r-399-1-sml1055-503943-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नित्थर बाजार में नालियों के निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नित्थर बाजार में नालियों के निर्माण का कार्य शुरू
विज्ञापन
नित्थर में जलभराव न्यूज कटिंग का फोटो
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर बाजार की मुख्य सड़क पर नालियों के निर्माण का काम शुरू हो चुका है। सड़क के किनारे निकासी नालियों का निर्माण होने से बाजार की सड़क पर जलभराव की स्थिति से निजात मिलेगी। जल्द ही कारोबारियों, राहगीरों सहित स्कूली विद्यार्थियों को राहत मिलेगी। नित्थर बाजार की प्रमुख समस्या सड़क पर जल निकासी की सही व्यवस्था न होना है।
इस कारण जहां सड़क पर जलभराव की स्थिति पैदा हो जाती है। बारिश के दौरान बाजार की सड़क का पानी देहरा और चारमाला गांव की तरफ चला जाता है। इस कारण गांवों के कई लोगों को नुकसान हो रहा है। अब नालियों के निर्माण का कार्य वीरवार से शुरू हो गया है। इससे पहले इसका थोड़ा ही कार्य हुआ था, जिसको अब पूरा किया जाएगा।
पहले से बनी नालियों के साथ पानी की पाइपलाइन डाली गई थी, जिसको अब बदलकर नित्थर बाजार के पिछली तरफ कर दिया गया है। नालियों का निर्माण सही तरीके से किया जाएगा ताकि पानी की निकासी सही से हो सके। इस समस्या को अखबार में भी प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। इसके बाद लोक निर्माण विभाग हरकत में आया।
विज्ञापन
नालियों का निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। आने वाले समय में बाजार में जलभराव की स्थिति नहीं बनेगी, जिससे लोगों को राहत मिलेगी। -हिमांशु कटोच, कनिष्ठ अभियंता, लोक निर्माण विभाग नित्थर