{"_id":"65e6094166d5daa1c90b81d2","slug":"construction-of-bijli-mahadev-ropeway-gives-wings-to-tourism-kullu-news-c-89-1-ssml1012-118113-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव रोपवे निर्माण से पर्यटन को लगे पंख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव रोपवे निर्माण से पर्यटन को लगे पंख
Mon, 04 Mar 2024 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
खराहल (कुल्लू)। धार्मिक पर्यटन स्थल बिजली महादेव के लिए प्रस्तावित रोपवे निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है। पांच मार्च को रोपवे का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से भूतल परिवहन मंत्री नितिन गडकरी हमीरपुर से करेंगे।
सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर मौहल से रोपवे शिलान्यास कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। रोपवे के बनने से कुल्लू के पर्यटन को पंख लगेंगे। इससे धार्मिक स्थल पर पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। जिले के युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। 2.33 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित प्रोजेक्ट कार्य पर 226 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
इसके निर्माण के लिए 24 महीने की अवधि तय की गई है। परियोजना के तैयार होने से कुल्लू-मनाली में पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी होगी। जिले के पर्यटन से जुड़े तमाम वर्गों को रोपवे बनने से प्रत्यक्ष लाभ पहुंचेगा। मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर का कहना है कि बिजली महादेव रोपवे बनने से चंद मिनटों में सैलानी बिजली महादेव पहुंच सकेंगे। संवाद