फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Consideration of giving seven hundred rupees to farmers for providing shelter to cows: Chandra

गोवंश को आश्रय देने के लिए किसानों को सात सौ रुपये देने पर विचार : चंद्र

Fri, 22 Nov 2024 09:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 09:59 PM IST
विज्ञापन
Consideration of giving seven hundred rupees to farmers for providing shelter to cows: Chandra
कुल्लू। किसानों को आर्थिक तौर पर समृद्ध बनाने के लिए सरकार बेसहारा पशुओं को आश्रय देने के लिए गोशाला संचालकों को प्रति पशु 700 रुपये प्रतिमाह दे रही है। अब सरकार यह राशि किसानों को देने पर भी विचार कर रही है।
विज्ञापन

यह बात शुक्रवार को कुल्लू के आखाड़ा सब्जी मंडी में आयोजित किसान मेले में कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि सरकार बेसहारा पशुओं से फसलों को नुकसान का समाधान ढूंढने के लिए प्रयास कर रही है। प्रदेश में पशुगणना का कार्य चल रहा है। यह कार्य पूरा होने के बाद प्रयास किया जाएगा कि बेसहारा पशुओं से किसानों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि कृषि सबसे बड़ा व्यवसाय है। भारत के 70 प्रतिशत लोग आर्थिक आवश्यकता के लिए कृषि पर निर्भर हैं। सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न नीतियां लागू कर रही है। सरकार गाय के दूध का मूल्य 45 से 50 और भैंस के दूध का मूल्य 50 से 55 रुपये करने के लिए प्रयासरत है। कहा कि गैर मौसमी सब्जियां उगाकर भी किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। बरसात के मौसम में सब्जियों की मांग पहाड़ी क्षेत्र के उत्पादन से ही पूरी होती है।
विज्ञापन

उन्होंने विश्वविद्यालय में कृषि क्षेत्र में हो रहे अनुसंधान कार्य को किसानों तक पहुंचाने पर बल दिया। प्रगतिशील किसानों के अनुभव साझा करने की बात भी कही। उन्होंने कृषि उपकरण बनाने वाली कंपनियों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। मंत्री ने सब्जी मंडी परिसर में निर्मित स्टाफ के लिए नई आवासीय परिसर का उद्घाटन किया। एपीएमसी के अध्यक्ष राम सिंह मियां, उपनिदेशक कृषि डॉक्टर सुशील शर्मा, उपायुक्त तोरुल एस रवीश, उपनिदेशक पशुपालन डॉ. राजेंद्र पॉल, एपीएमसी के सचिव शगुन सूद, परियोजना अधिकारी आत्मा डाॅ. ऋतु मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed