फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   raghunath temple

रघुनाथ मंदिर ट्रस्ट बनने के फैसले पर हर्ष

Wed, 10 Aug 2016 10:04 PM IST
कुल्लू
कुल्लू Updated Wed, 10 Aug 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
raghunath temple
कुल्‍लू का ऐतिहासिक रघुनाथ मंदिर - फोटो : अमर उजाला

ब्लॉक कांग्रेस कुल्लू की मासिक बैठक में सभी कांग्रेसियों ने सरकार द्वारा रघुनाथ मंदिर को ट्रस्ट बनाने का स्वागत किया। बैठक बुधवार को अध्यक्ष उत्तम शर्मा की अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय ढालपुर में हुई। इसमें कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। उत्तम शर्मा ने कहा कि सरकार रघुनाथ मंदिर की उचित व्यवस्था करना चाहती है। सरकार की ऐसी कोई मंशा नहीं है जिसमें देव परंपरा पर किसी प्रकार की ठेस लगे। इसको लेकर फरवरी 2015 को कुल्लू विधानसभा कांग्रेस पार्टी ने प्रस्ताव पारित भी किया था। जिसमें मुख्यमंत्री से अनुरोध किया था कि रघुनाथ मंदिर सुल्तानपुर शहर के बीचों बीच है। फिर भी रघुनाथ जी की दो बार चोरी हुई। ऐसे में इस व्यवस्था को ठीक करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। मामला उच्च न्यायालय में है जो भी फैसला न्यायालय करेगा वह सब को मान्य होगा।

विज्ञापन


बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगघाटी की सड़क को दुरुस्त करने व टारिंग करने पर खुशी जताई। इस मौके पर बीडीसी सदस्य मीना, सुखदाय नैयर, जवाहर लाल शर्मा, खिमी राम, बनारसी दास, विनीत पराशर, करूण महंत, हीरालाल पुजारी, विजेंद्र सेन, विशाल महंत, अमित शर्मा, दुर्गा ठाकुर, पार्षद उष्मज शर्मा, कुबजा, राहुल बोध, राजेश चंदेल, साजू राम, अजय पठानिया, आरिफ  खान, जीवन लाल, तिखू राम, जगदीश, सोभा राम, महेश ठाकुर, तुले राम, चित्र देव, दीपन, जीवन कला, खीमी राम, रंजीत महंत, मीरा ठाकुर, उमा देवी, कुसुम चंद, विपन दास, सुभाष, कामिनी, जोगिंद्र कुमार, सुशील कुमार, माधवी कौशल, जगन्नाथ, मानदास, जीतराम, साजू राम, खीम चंद, रमेश चंद, नूप राम, पार्वती देवी, डीणे राम, हुकम चंद, अनिल वर्मा, जोगिंद्र ठाकुर, ज्ञान चंद तथा जय किशन शर्मा, योग राज, बेअंत सिंह, बालक राम, सौरव, सन्नी, शुभम, सतीश, पप्पू, सुशील, महेंद्र, रजत, नमेश, विशाल, चमन और नितेश आदि ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed