{"_id":"63922bcd600f810b16431097","slug":"congress-fired-fireworks-after-winning-the-assembly-elections-in-kullu-kullu-news-sml4302557121","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: विधानसभा चुनाव जीतने पर कुल्लू में कांग्रेस ने चलाई आतिशबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: विधानसभा चुनाव जीतने पर कुल्लू में कांग्रेस ने चलाई आतिशबाजी
विज्ञापन
कुल्लू में मतगणना केंद्र के बाहर रूझान आते ही जश्न मनाने में जुटे कांग्रेस के कार्यकर्ता।-संवाद
- फोटो : Kullu
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। जिले में कांग्रेस और भाजपा का मुकाबला बराबरी का रहा है। कांग्रेस और भाजपा को दो-दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस की जीत पर कुल्लू में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर खूब जश्न मनाया। राउंड के हिसाब से जैसे-जैसे रुझान आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खूब नारेबाजी की।
जीत सुनिश्चित देखकर कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों, रणसिंघों, करनाल के साथ मतगणना केंद्रों के बाहर पहुंचे। इसके बाद कुल्लवी नाटी डाली गई। चुनाव जीतने के बाद जब सुंदर सिंह ठाकुर मतगणना केंद्र से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं डालकर उनका अभिवादन किया। सुंदर सिंह ठाकुर को कार्यकर्ताओं ने कंधों पर उठाकर खुशी जाहिर की।
कुल्लू विधानसभा में चुनाव जीतने के बाद कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शहर में विजय जुुलूस निकाला। इसमें सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कुल्लू कॉलेज के गेट से लेकर ने ढालपुर तक निकाले विजय जुलूस में कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। चुनाव जीतने पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पिछले कार्यकाल को देखते हुए दूसरी बार मुझे कुल्लू विधानसभा की जिम्मेवारी दी है।
विज्ञापन
इसके लिए वे कुल्लू की जनता का धन्यवाद करते हैं। जीत पर सुंदर सिंह ठाकुर भावुक भी हुए। उन्होंने कहा कि जो संकल्प है, उस पर गौर किया है। क्षेत्र की प्राथमिकताएं उन्हें भी पूरा किया जाएगा। वहीं कुल्लू और मनाली में कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है। सोशल मीडिया पर भी जीत के लिए बधाइयां देने का सिलसिला जारी है।