फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Complete the embankment work in Sainj before the rains

Kullu News: सैंज में बरसात से पहले पूरा करें तटीकरण का काम

Fri, 23 May 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 23 May 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Complete the embankment work in Sainj before the rains
अतिरिक्त उपायुक्त कुल्लू से मिला सैंज व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल
विज्ञापन

मांगें मानने को दिया एक महीने का समय, क्रमिक अनशन को चेताया

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। सैंज बाजार के दुकानदारों ने 2023 को आपदा के दौरान बाढ़ से हुए नुकसान का मुआवजा नहीं मिला है। शुक्रवार को व्यापार मंडल के प्रतिनिधि अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार से मिले। व्यापार मंडल के अध्यक्ष झाबे राम ठाकुर ने कहा कि 2023 में प्राकृतिक आपदा के दौरान सैंज बाजार बाढ़ से बह गया था।

प्रभावित दुकानदारों को राहत राशि नही मिली है। उन्होंने राहत राशि शीघ्र जारी करने की मांग के साथ दुकानदारों की पांच सूत्रीय मांगों को भी उठाया। कहा कि बाढ़ प्रभावित दुकानदारों को राहत राशि जारी करने, बाजार में अधूरे तटीकरण कार्य को बरसात शुरू होने से पहले पूरा करने, बाजार में लगाई जा रही सुरक्षा दीवारों की ऊंचाई बढ़ाने, दो साल पहले बाढ़ से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइनों की मरम्मत कर बाजार में पेयजल आपूर्ति सुचारू करने के अलावा सैंज बाजार में टैंकर से पानी के छिड़काव करने की मांग भी रखी। कहा कि एक माह के भीतर मांगों पर गौर नहीं किया गया तो दुकानदार सैंज तहसील कार्यालय के बाहर क्रमिक अनशन करेंगे। इस दौरान महासचिव लीलाधर चौहान, कोषाध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, सुदर्शन ठाकुर गुमत राम, खेवा राम कायथ, निधि सिंह और कमल देव मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed