{"_id":"5c90e748bdec223c992750ef","slug":"cm-jairam-thakur-statement-over-congress-regarding-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस से जो भी सामने आएगा, चारों खाने होगा चित: जयराम ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस से जो भी सामने आएगा, चारों खाने होगा चित: जयराम ठाकुर
Tue, 19 Mar 2019 06:28 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पतलीकूहल (कुल्लू)
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 19 Mar 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुल्लू पहुंचकर कहा कि लोकसभा चुनाव में हिमाचल में 2014 का इतिहास दोहराया जाएगा। पर्यटन नगरी मनाली के प्रवेशद्वार पतलीकूहल में कहा कि होली के बाद भाजपा प्रत्याशियों के नाम की आधिकारिक घोषणा हो जाएगी।
विज्ञापन
कांग्रेस के नामचीन बड़े प्रत्याशियों के उतारने के सवाल पर सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के चलते देश के लोगों में भाजपा के प्रति भरोसा बढ़ा है। देश-विदेश में भारत का नाम चमका है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश की चारों सीटों पर कांग्रेस की ओर से जो भी सामने आएगा, वह चारों खाने चित हो जाएगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में चार ही सीटें हैं, यदि इससे ज्यादा भी होतीं तो मोदी को दोबारा पीएम बनाने को जनता के सहयोग से भाजपा उन्हें भी जितवा देती।
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में भाजपा के लिए मतदान करने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि पिछले माह पुलवामा में हुए आतंकी हमले का बदला मोदी ने 13 दिन के भीतर पाक में घुसकर आतंकवादियों के ठिकानों पर धावा बोल उन्हें खत्म कर लिया है। कहा कि अगर कांग्रेस सरकार होती तो पाक पर हमला करने के बजाए अमेरिका के आगे आतंक का शिकार होने का रोना रो रही होती।