फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Chief Minister came twice, did not take care of the hospital: Sundar

दो बार आए मुख्यमंत्री, नहीं ली अस्पताल की सुध : सुंदर

Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister came twice, did not take care of the hospital: Sundar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में मरीजों को उपचार नहीं मिल रहा है। कुल्लू की गरीब जनता स्वास्थ्य माफिया के कारण परेशान है। प्रदेश के मुख्यमंत्री 15 दिनों के भीतर दो बार कुल्लू दौरे पर आए, लेकिन एक बार भी उन्होंने अस्पताल की सुध नहीं ली है। इससे साफ जाहिर होता है कि सरकार कुल्लू की जनता का दर्द समझना नहीं चाहती।
यह बात सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कही। क्षेत्रीय अस्पताल के बाहर जनता का धरना-प्रदर्शन पिछले 15 दिनों से जारी है। सदर विधायक भी मंगलवार को जनता के साथ प्रदर्शन में शामिल रहे। विधायक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत में कुल्लू में अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के नेता नाटी डालते रहे, लेकिन मरीजों के लिए अपने शीर्ष नेतृत्व से चिकित्सकों की मांग नहीं कर पाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हैरानी की बात तो यह है कि जनता के प्रदर्शन के बाद प्रदेश सरकार ने आनन-फानन में जुगाड़ कर तीन चिकित्सकों को अस्पताल के लिए नियुक्ति के आदेश जारी किए थे। सरकार की नाकामी के कारण इन चिकित्सकों ने भी अस्पताल में पदभार नहीं संभाला। विधायक ने कहा कि कुल्लू में भाजपा के नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की पहल से कोरोना वैक्सीन का फायदा जनता को मिला है, लेकिन इससे पहले प्लस पोलियो, कुष्ठ और क्षय रोग की दवा बनाई गई है। पूर्व कांग्रेस सरकार ने तो इसके लिए कभी अपनी पीठ नहीं थपथपाई। कहा कि जब तक कुल्लू अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं होती, प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed