{"_id":"f4abc5dc69f06eeaec0de2348a2fe351","slug":"cheating-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी लीज डीड बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी लीज डीड बनाने का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 07 Aug 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
पर्यटन नगरी मनाली में एक व्यक्ति नेे तीन लोगों पर धोखाधड़ी के मकसद से फर्जी लीज डीड बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मनाली में चंद्रभागा ट्रेडर के मालिक प्रेमसिंह ने उसके नाम की नकली डीड बनाने को लेकर केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसे पता चला है कि उसकी संपत्ति हड़पने को तीन लोगों ने उसके नाम से फर्जी लीज डीड बनाई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि उसे समय रहते इस कारनामे का पता न चलता तो उसे करोड़ों का नुकसान हो सकता था। लिहाजा, इस धोखाधड़ी से जुड़े लोगों को सबक सिखाने के लिए उसने पुलिस में केस दर्ज करवाया है। डीएसपी संजय शर्मा ने केस दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने दावा किया है कि जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन