फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Charas accused sent to judicial custody for 14 days

Kullu News: चरस के आरोपी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे

Wed, 27 Mar 2024 07:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Charas accused sent to judicial custody for 14 days
1.306 ग्राम चरस के साथ किए गए थे गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पुलिस थाना भुंतर में 1.306 ग्राम चरस के साथ पकड़े गए दो आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत मिली है। दोनों को न्यायालय ने न्यायिक हिरासत में रखने का आदेश सुनाया है। पुलिस रिमांड पूरा होने के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया था। पुलिस ने भुंतर में ही नेशनल हाईवे तीन के त्रैहण चौक और गड़सा में नाके के दौरान दो आरोपियों को धर दबोचा था। 23 मार्च की रात को पुलिस ने बड़ा भूइन में संजय ठाकुर निवासी ग्रामंग-2, तहसील व जिला कुल्लू के कब्जे से 350 ग्राम चरस और गड़सा में नाके के दौरान आरोपी कुंद राम, निवासी गांव चिरपना, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू के कब्जे से 956 ग्राम चरस बरामद की थी। इस संबंध में एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की है। उन्होंने कहा कि नशे के इस काले कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस नशे के खिलाफ अभियान को और तेज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed