फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Caught charas from two youths of Mandi

Kullu News: मंडी के दो युवकों से चरस पकड़ी

Sun, 26 Feb 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 26 Feb 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Caught charas from two youths of Mandi
कुल्लू। पुलिस ने भुंतर के समीप सिउंड में 570 ग्राम चरस के साथ मंडी जिले के दो युवकों को धर दबोचा है। आरोपी ऑटो में सवार होकर भुंतर की तरफ आ रहे थे। शक के आधार पर जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके पास चरस की खेप बरामद हुई। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात को पुलिस की एक टीम ने सिउंड में नाका लगाया था। इस दौरान पुलिस को एक ऑटो आता हुआ नजर आया। पुलिस ने ऑटो को रोका तो इसमें दो युवक बैठे थे। जब इनसे पूछताछ की गई तो ये संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। जब इनकी तलाशी ली गई तो आरोपी संदीप कुमार (31) गांव खरोह, डाकघर पपलोग, तहसील सरकाघाट, जिला मंडी और हेमराज (33), गांव एवं डाकघर नरोला, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी के कब्जे से 570 ग्राम चरस बरामद हुई।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा ने कहा कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है कि उन्होंने यह चरस कहां से लाई थी और इसे कहां पर लेकर जा रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed