{"_id":"6744ac6d0fbeb661ef0ade46","slug":"cadet-vinay-gave-the-most-beautiful-speech-kullu-news-c-89-1-ssml1015-135575-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कैडेट विनय ने दिया सबसे सुंदर भाषण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कैडेट विनय ने दिया सबसे सुंदर भाषण
Mon, 25 Nov 2024 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 25 Nov 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
बंजार महाविद्यालय में एनसीसी के स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते कैडेट्स।-
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में सोमवार को एनसीसी का स्थापना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने की। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें पीपीटी प्रदर्शन, पोस्टर मेकिंग, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिता शामिल रहीं।
पीपीटी प्रदर्शन में कैडेट चारुलता ने प्रथम, अंडर ऑफिसर टीनू देवी ने द्वितीय स्थान पाया। टीनू और चारूलता के नेतृत्व में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अल्फा कंपनी के कैडेट उज्ज्वल और विनय जोशी ने प्रथम, चार्ली कंपनी के कैडेट संदीप और गुंजन ने द्वितीय स्थान पाया। ब्रैवो कंपनी के सचिन और बबीता और चार्ली कंपनी के मनोज और खुशबू ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। भाषण प्रतियोगिता में कैडेट विनय जोशी ने प्रथम, कैडेट संदीप ने द्वितीय और कैडेट उज्ज्वल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने आर्मी में उच्च पदों के लिए एनसीसी कैडेट्स की सीडीएस परीक्षा में भूमिका को रेखांकित किया। सभी कैडेट्स को एनसीसी के आदर्शों को अपनाने तथा समाज सेवा के लिए प्रेरित किया। उधर, इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, एनसीसी शपथ और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। मंच संचालन कैडेट खुशबू की ओर से किया गया। सीनियर अंडर ऑफिसर नरेश ठाकुर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत करते हुए एनसीसी के उद्देश्य एकता और अनुशासन तथा खाकी वर्दी की गरिमा पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी कैडेट्स को एनसीसी की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
--