{"_id":"69555e213709b07d190aaf9a","slug":"buses-are-stopped-due-to-the-dilapidated-road-pedestrians-are-running-kullu-news-c-89-1-ssml1012-165488-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: खस्ताहाल सड़क से थमे बसों के पहिये, पैदल लग रही दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: खस्ताहाल सड़क से थमे बसों के पहिये, पैदल लग रही दौड़
Wed, 31 Dec 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 31 Dec 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
सैंज के घाटी के रैला क्षेत्र के लिए छह महीने से बस सेवा बंद होने से लोग परेशान
विद्यार्थियों और स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों को झेलनी पड़ रही है ज्यादा परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी के रैला क्षेत्र के लिए छह माह से बस सेवा बंद है। इससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
इससे स्कूल और कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। उन्हें रोज स्कूल पहुंचने के लिए पांच से छह किलोमीटर का पैदल चलना पड़ रहा है। क्षेत्र के पर्यटन को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है।
स्थानीय लोगों ने कहा कि सरकारी बस इस क्षेत्र की जीवनरेखा है। सड़क खस्ताहाल होने के कारण बस बंद होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई बाधित हो रही है। पैदल रास्ता लंबा होने से छोटे बच्चों को सड़क पर अकेले भेजना सुरक्षा की दृष्टि से भी जोखिम भरा साबित हो रहा है। पैदल सफर करने से खराब मौसम और ठंड के चलते बच्चे बीमार भी पड़ रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग काम में तेजी नहीं ला रहा है। इस वजह से बस सुविधा से क्षेत्र की जनता वंचित है। इस संबंध में कई बार विभाग को अवगत करवाया गया लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द सड़क बस योग्य नहीं बनाई तो उन्हें आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा।
विज्ञापन
रैला दो पंचायत के उप प्रधान भगत राम, क्षेत्रवासी खेख राम और सपना ठाकुर ने कहा कि इस समस्या का असर केवल छात्र-छात्राओं तक ही सीमित नहीं है बल्कि कामकाजी लोग, बुजुर्ग और मरीज भी प्रभावित हो रहे हैं। बस न आने के कारण अस्पताल, बाजार और दफ्तर जाने में भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि सड़क के कार्य में तेजी लाई जाए।
--
रैला क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को परेशानी हो रही है। आम लोगों के साथ स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राएं पांच से छह किमी पैदल चलने को मजबूर हैं। लोक निर्माण विभाग जल्द सड़क को जल्द करे। -भगत राम, उपप्रधान रैला-दो
--
छह माह से सैंज-रैला मार्ग पर बस नहीं आ रही है। आपदा के दौरान सड़क को भारी नुकसान हुआ है। बस के बगैर क्षेत्र की जनता को सैंज, बंजार, औट और कुल्लू पहुंचना कठिन हो रहा है। - खेख राम,पाशी