{"_id":"60e3351d8ebc3ecd026e9b21","slug":"bus-will-run-for-keylong-haridwar-jalandhar-kullu-news-sml3758387135","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलांग-हरिद्वार, जालंधर के लिए चलेगी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलांग-हरिद्वार, जालंधर के लिए चलेगी बस
विज्ञापन
कुल्लू। एचआरटीसी कुल्लू डिपो ने दिल्ली के बाद हरिद्वार और जालंधर के लिए लाहौल-स्पीति मुख्यालय केलांग से साधारण बस सेवा शुरू कर दी है। केलांग से हरिद्वार व जालंधर के लिए बस चलने से जनजातीय क्षेत्रों के लोगों सहित पर्यटकों को फायदा मिलेगा। इससे पहले ये दोनों बसें मनाली से चलती थी।
पहली बार इन दोनों बसों को केलांग से शुरू किया गया है। हरिद्वार-केलांग के लिए 1142 तथा जालंधर-केलांग रूट पर महज 857 रुपये किराया यात्रियों को देना होगा। अटल टनल रोहतांग से वाहनों की आवाजाही होने से जनजातीय जिले के लोगों को सौगात मिल रही है। पूर्व में रोहतांग दर्रा होकर घाटी में प्रवेश करना पड़ता था। अब बिना किसी रुकावट के कुछ ही घंटों में मनाली से केलांग का सफर टनल के रास्ते तय हो रहा है। देश के विभिन्न राज्यों के पर्यटक भी अटल टनल का दीदार करने पहुंच रहे हैं। इतना ही नहीं पर्यटक टनल को देखने के उपरांत आकर्षक वादियों को निहारने लाहौल जा रहे हैं। इस बीच उन्हें टैक्सियों का भारी भरकम किराया चुकाना पड़ रहा है। लेकिन अब पर्यटकों को इससे निजात मिल जाएगी। एचआरटीसी के कुल्लू डिपो ने वोल्वो के साथ अंतरराज्जीय रूटों पर पहली बार केलांग से साधारण बसों का संचालन शुरू कर दिया है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक डीके नारंग ने कहा कि केलांग-दिल्ली रूट पर वोल्वो तथा केलांग-जालंधर, केलांग-हरिद्वार रूट पर साधारण बसें भेजी जा रही हैं। अटल टनल रोहतांग खुलने के कारण यह संभव हो पाया है। कहा कि इससे स्थानीय लोगों सहित पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।
बॉक्स
रूट प्रस्थान का समय वापसी का समय किराया
केलांग-जालंधर दोपहर 01:30 बजे शाम 04:20 बजे 857 रुपये
केलांग-हरिद्वार सुबह 11:30 बजे शाम 04:00 बजे 1142 रुपये
.