{"_id":"6acb88fac0c95e5ebd08b6bf","slug":"bus-service-on-rampur-dalash-via-nirmand-urtu-and-bandal-route-stopped-kullu-news-r-399-1-sml1055-537370-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: रामपुर–दलाश वाया निरमंड, उर्टू और बांदल रूट पर बस सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: रामपुर–दलाश वाया निरमंड, उर्टू और बांदल रूट पर बस सेवा ठप
विज्ञापन
निरमंड (कुल्लू)।
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की रामपुर–दलाश वाया निरमंड, बागीपुल, उर्टू और बांदल रूट पर चलने वाली बस एक साल से बंद है। इस रूट पर निर्भर क्षेत्रवासियों को परेशानी सामना करना पड़ रहा है। बस सेवा विद्यार्थियों, कर्मचारियों, बुजुर्गों और रोजाना सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण है।
बस के बंद रहने से लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ऐसे में समय और खर्च दोनों बढ़ने से यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं। राजेश कुमार, प्रेम राज, आशीष, प्रवीन और नेक राम सहित अन्य ग्रामीणों ने सवाल उठाया है कि आखिर इस रूट पर बस सेवा क्यों बंद की गई है। क्या इसके पीछे कोई तकनीकी या प्रशासनिक कारण है, या विभाग ने इस रूट पर बस चलाना बंद कर दिया है। उन्होंने सरकार , प्रशासन और निगम प्रबंधन से शीघ्र बस सेवा बहाल करने की मांग उठाई है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।