{"_id":"6ab101c254585e93390d0772","slug":"bsnls-4g-service-launched-in-salgran-panchayat-kullu-news-c-89-1-ssml1015-187270-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: सलग्रां पंचायत में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: सलग्रां पंचायत में बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू
विज्ञापन
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिले की सलग्रां पंचायत में बीएसएनएल ने 4जी सेवा शुरू कर दी है। सोमवार को पंचायत में बीएसएनएल का 4जी टावर शुरू होने से करीब 70 परिवार इंटरनेट सुविधा से जुड़ गए हैं। बीएसएनएल की इस सुविधा का लाभ पांगी और जम्मू-कश्मीर की ओर आवाजाही करने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को भी मिलेगा। इस रूट पर अब पहले की अपेक्षा बेहतर नेटवर्क सुविधा उपलब्ध होने की उम्मीद है। क्षेत्र में लंबे समय से संचार सेवा की समस्या बनी हुई थी।
सलग्रां पंचायत में पहले से एक निजी कंपनी की नेटवर्क सुविधा उपलब्ध है। अब बीएसएनएल का 4जी टावर स्थापित होने से क्षेत्र में संचार व्यवस्था और मजबूत हो गई है। इससे स्थानीय लोगों के साथ इस मार्ग से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को भी सुविधा मिलेगी। स्थानीय लोगों ने बीएसएनएल की 4जी सेवा शुरू होने पर राहत जताई है।
स्थानीय निवासी विजय कुमार, राहुल और रविंदर ने बताया कि सलग्रां क्षेत्र घाटी के दुर्गम क्षेत्रों में शामिल है। खासकर बर्फबारी के दौरान यहां बिजली और संचार सेवाओं की समस्या बढ़ जाती है। बीएसएनएल का 4जी टावर स्थापित होने से सलग्रां पंचायत के लोगों को इंटरनेट और संचार सुविधा का लाभ मिलेगा। संवाद