फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bridge could not be built on Tirthan River in Gushaini for one year

Kullu News: गुशैणी में तीर्थन नदी पर एक साल से नहीं बन पाया पुल

Sun, 07 Jul 2024 05:34 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:34 PM IST
विज्ञापन
Bridge could not be built on Tirthan River in Gushaini for one year
पिछली बरसात में बाढ़ के चलते बह गया था ब्रिज, अब निर्माण पड़ा है अधूरा
विज्ञापन

शरची पंचायत के बाशिंदों ने बनाया है अस्थायी पुल, बाढ़ में बहने की आशंका
संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। बंजार के गुशैणी में एक साल से पुल नहीं बन पाया है। गुशैणी स्कूल के लिए तीर्थन नदी पर बना पैदल पुल पिछले साल आपदा में बह गया था। लोगों को उम्मीद थी कि नया पुल बनेगा, लेकिन साल गुजर गया पुल नहीं बन पाया है। पुल का काम अधूरा पड़ा है, जबकि बरसात शुरू हो चुकी है।बरसात के दिनों में लोगों की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ने वाली हैं। ग्रामीणों ने गुशैणी स्कूल और शरची पंचायत के लोगों ने नदी के दूसरी तरफ जाने के लिए अस्थायी पुल तैयार किया है। बाढ़ आने की स्थिति में ये पुल बह सकते हैं।
शरची पंचायत के लोगों और गुशैणी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिक्कतें आ रही हैं। ग्रामीणों ने कई बार प्रशासन से पैदल पुल का कार्य पूरा जल्द पूरा करने का आग्रह किया। उनकी मांग पूरी नहीं हो सकी। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुशैणी के साथ ही पैदल पुल का निर्माण किया जा रहा है। प्रशासन की ओर से दी गई राशि के बाद ग्राम पंचायत नोहांडा पुल का निर्माण कर रही है। ग्रामीण उदय शर्मा, नरेंद्र, चमन लाल, चेत राम, विरेंद्र कुमार, सुनील ने कहा कि पिछली बरसात में तीर्थन नदी में बाढ़ के चलते काफी अधिक नुकसान हुआ था। स्कूल का मैदान क्षतिग्रस्त हो गया था। कहा कि गुशैणी में बन रहा पैदल पुल एक साल से तैयार नहीं हो पाया है। प्रशासन की लेटलतीफी का खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि जल्द ही पैदल पुल का कार्य पूरा किया जाए।
विज्ञापन



औपचारिकताएं पूरी की गई हैं। प्रशासन से पुल का निर्माण पूरा करने के लिए बजट मांगा है। बजट मिलने के बाद काम पूरा कर दिया जाएगा।
-अंकुश श्लाठ, प्रधान, ग्राम पंचायत नोहांडा


...
जगराई नाले में बरसात से पूरा किया जाए पुल का काम
मणिकर्ण घाटी की मणिकर्ण-बरशैणी सड़क में पुलगा के समीप जगराई नाला में बैली ब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। पुल का कार्य धीमा होने पर लोगों ने इस पर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेता नरोतम ठाकुर ने कहा कि बरसात के दौरान अस्थायी पुलिया बह जाएगी, जिससे लोगों को आवाजाही बाधित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed