फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Booking of hotels and taxis now starts in Manali

Kullu News: अब होटल, टैक्सियों की बुकिंग शुरू

Thu, 14 Sep 2023 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 14 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Booking of hotels and taxis now starts in Manali
कुल्लू। जिले में आई आपदा के दो महीने बाद अब पर्यटन कारोबार पटरी पर लौटने लगा है। होटलों और टैक्सियों की बुकिंग का दौर शुरू हो गया है। मनाली सहित अन्य पर्यटन स्थलों में बुकिंग के लिए बाहरी राज्यों से पर्यटक संपर्क कर रहे हैं। बुकिंग का दौर अभी धीमा है, लेकिन एक सप्ताह के अंदर इसमें तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 16 सितंबर से रिवर राफ्टिंग सहित अन्य साहसिक गतिविधियां भी शुरू हो जाएंगी। इससे भी कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा। पतलीकूहल और मनाली के बीच नेशनल हाईवे के क्षतिग्रस्त होने से अभी तक वोल्वो बसें मनाली नहीं पहुंच रही हैं। पतलीकूहल तक वोल्वो बसें चलने से भी अब कुल्लू-मनाली घूमने की चाह रखने वाले पर्यटक कुल्लू की वादियों में आने को उत्सुक हैं।
विज्ञापन

दशहरा उत्सव 24 अक्तूबर से शुरू होना है। दशहरा के लिए अभी एक महीने से भी अधिक समय बचा हुआ है। उम्मीद जताई जा रही है कि दशहरा उत्सव से पहले पर्यटन कारोबार गति पकड़ लेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैक्सी चालक अरुण कुमार ने कहा कि 20 सितंबर के बाद उनके पास मनाली में टैक्सी की बुकिंग आई है। आपदा में टैक्सी चालकों को बहुत अधिक नुकसान हुआ है। अब पर्यटकों की आहट से घाटा पूरा होने की उम्मीद है।
मनाली होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर ने कहा कि जब मनाली तक वोल्वो बसें पहुंचना शुरू हो जाएंगी, तब पर्यटक अधिक संख्या में आना शुरू होंगे। होटलों में बुकिंग का सिलसिला शुरू हो गया है। जल्द ही पर्यटन कारोबार गति पकड़ेगा।


...
लेह होकर मनाली तक पहुंच रहे बाइकर्स
कुल्लू-मंडी के बीच फोरलेन सड़क क्षतिग्रस्त होने के चलते बाइकर्स लेह होकर मनाली पहुंच रहे हैं। ये बाइकर्स मनाली से लेह की तरफ जाते थे। बाइकिंग का शौक रखने वाले बाइकर्स के लिए मनाली से लेह के बीच सफर रोमांच भरा होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed