फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Body of woman missing from Karadsu found after seven days

Kullu News: कराड़सू से लापता महिला का सात दिन के बाद मिला शव, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

Sun, 02 Jul 2023 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 02 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Body of woman missing from Karadsu found after seven days
कुल्लू। कराड़सू गांव से लापता हुई महिला का शव सात दिन के बाद ब्यास नदी से मिला है। इस पर मायके पक्ष के लोगों ने रविवार को कुल्लू अस्पताल के शव गृह के बाहर जमकर हंगामा किया। गुस्साए लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को कड़ी देने की मांग की। काफी अधिक संख्या में लोग और आक्रोश को देखते हुए पुलिस व प्रशासन के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद भी लोग नहीं माने।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से कार्यकारी उपायुक्त प्रशांत सरकैक और डीएसपी ने भी लोगों से बातचीत की। स्थिति न बिगड़े पुलिस ने यहां पर क्यूआरटी भी तैनात कर दी थी। कुल्लू अस्पताल के शव गृह के बाहर काफी देर तक यहां पर माहौल हंगामेदार बना रहा। सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर के आश्वासन के बाद ही लोग माने। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया गया है। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
विज्ञापन

मृतका के पिता सरवन कुमार ने कहा कि इस बात का हमें पहले शक था। अब यकीन हो गया है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। उसके शरीर पर चोट के निशान हैं। आरती के परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार करके सख्त से सख्त सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि मृतका का शव घर से थोड़ी दूरी पर नदी में मिला है। दोषी परिवार के लोगों पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं दूसरी ओर अपनी बेटी को खोकर मायके पक्ष के लोग रोते बिलखते रहे। गांव से आए लोग उन्हें हिम्मत देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि 26 जून से आरती देवी लापता चल रही थी। आरती के मायके वालों ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाकर ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए थे। उधर, एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक (मंडी) भेजा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed