{"_id":"6a2061ef70d239e7c5014dbc","slug":"bjp-supported-committee-members-united-before-oath-kullu-news-c-89-1-ssml1014-177925-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: शपथ से पहले एकजुट हुए भाजपा समर्थित समिति सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: शपथ से पहले एकजुट हुए भाजपा समर्थित समिति सदस्य
Thu, 04 Jun 2026 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 04 Jun 2026 10:47 AM IST
विज्ञापन
मनाली। विकास खंड नग्गर की पंचायत समिति में 14 सीटें जीतकर बहुमत में आई भाजपा में अब अध्यक्ष पद को लेकर सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा समर्थित समिति सदस्यों ने बुधवार को पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ मुलाकात की। सूत्र बताते हैं कि इस अनौपचारिक बैठक में अध्यक्ष पद को लेकर भी मंथन किया गया। हालांकि अभी तक किसी का नाम फाइनल नहीं किया गया है।
वीरवार पंचायत समिति के सभी सदस्य पतलीकूहल स्थिति कार्यालय के सभागार में अपने पद की शपथ लेंगे। पंचायत समिति विकास खंड नग्गर में भी भाजपा ने अपना परचम लहराया है। भाजपा ने दावा किया है कि वह 14 सीटों को जीतकर बहुमत में है। बुधवार को चुनाव जीतने वाले सभी समिति सदस्यों ने पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर के साथ मुलाकात की और आगामी रणनीति बनाई।
बताया जा रहा है कि बीडीसी के अध्यक्ष पद को लेकर बैठक में मंथन हुआ। घंटों तक चली बैठक मेम हालांकि अभी तक किसी के नाम पर भी मुहर नहीं लगी है लेकिन पूर्व शनाग-ओल्ड मनाली से समिति सदस्य बने वेद राम ठाकुर के नाम पर चर्चा हो रही है। साथ ही गोजरा-जगतसुख के समिति सदस्य बुद्धि प्रकाश ठाकुर का नाम भी अध्यक्ष पद की दौड़ में शामिल माना जा रहा है।
विज्ञापन
इस दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष एवं नव निर्वाचित जिला परिषद सदस्य ठाकुर दास भी मौजूद रहे। बहरहाल, शपथ से पहले भाजपा ने पार्टी समर्थित सदस्यों को एक मंच पर लाकर एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया है। एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने कहा कि वीरवार को पतलीकूहल में समिति सदस्य शपथ लेंगे। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए इसके बाद अलग से तिथि तय की जाएगी।