{"_id":"6a16e5b26123d36bff078866","slug":"bjp-supported-candidates-won-in-75-percent-panchayats-akhilesh-kullu-news-c-89-1-ssml1012-177320-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते : अखिलेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार जीते : अखिलेश
Thu, 28 May 2026 06:07 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Thu, 28 May 2026 06:07 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। प्रदेश में पहले चरण के पंचायतीराज चुनाव के परिणामों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की ऐतिहासिक एवं प्रचंड जीत हुई है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का स्पष्ट जनादेश है। यह बात भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर ने कही। उन्होंने कहा कि 75 प्रतिशत पंचायतों में भाजपा समर्थित प्रधान एवं उपप्रधान उम्मीदवारों ने शानदार विजय प्राप्त की है। यह परिणाम साबित करते हैं कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार के झूठे वादों, प्रशासनिक विफलताओं एवं विकास विरोधी कार्यशैली से पूरी तरह निराश हो चुकी है।
कपूर ने कहा कि कांग्रेस सरकार महिलाओं, किसानों, युवाओं और कर्मचारियों से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। महिलाओं को 1500 रुपये प्रतिमाह देने, 300 यूनिट मुफ्त बिजली, रोजगार उपलब्ध करवाने एवं विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे केवल चुनावी जुमले साबित हुए हैं।
प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार एवं प्रशासनिक अव्यवस्था से आम जनता परेशान है और पंचायत चुनावों में गांव-गांव से कांग्रेस के खिलाफ भारी जनाक्रोश देखने को मिला। कई बड़े कांग्रेस नेताओं को भी अपने क्षेत्रों में हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
भाजपा की मजबूत संगठनात्मक शक्ति, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं केंद्र सरकार की विकासपरक और गरीब कल्याणकारी नीतियों पर जनता ने पुनः विश्वास व्यक्त किया है। पंचायत चुनाव के परिणामों ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्रदेश की जनता अब कांग्रेस सरकार से पूरी तरह मोहभंग कर चुकी है। संवाद