फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP staged a protest against the government.

Kullu News: भाजपा ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Fri, 11 Sep 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
BJP staged a protest against the government.
पतलीकूहल में भाजपा के कार्यकर्ता सरकार के ​खिलाफ विरोध रैली निकालते हुए।-संवाद
पतलीकूहल (कुल्लू)। भाजपा मनाली मंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ वीरवार को पतलीकूहल में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएचसी पतलीकूहल में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी समेत क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। प्रदर्शन की अध्यक्षता भाजपा मनाली मंडल अध्यक्ष जोगिंद्र मेहरा ने की, जबकि पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन से पहले भाजपा मनाली मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पतलीकूहल स्थित शिव मंदिर में बैठक की। इसमें क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं, विशेषकर सीएचसी में चिकित्सकों और अन्य स्टाफ की कमी पर चर्चा की गई। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने शिव मंदिर से पतलीकूहल चौक होते हुए बाजार तक विरोध रैली निकाली। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार जनभावनाओं की अनदेखी कर रही है और क्षेत्र के विकास कार्यों में ढिलाई बरती जा रही है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से जूझ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान करना चाहिए। भाजपा मनाली मंडल ने चेतावनी दी कि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश कपूर, जिला परिषद अध्यक्ष ठाकुर दास, बीडीसी नग्गर अध्यक्ष वेद राम, जिला परिषद सदस्य जिंदू देवी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed