{"_id":"60d4bdc28ebc3e834c0be709","slug":"bjp-divided-into-two-factions-congress-came-to-the-rescue-of-sp-political-atmosphere-heated-up-over-the-assault-case-in-bhuntar-many-organizations-also-openly-supported-sp-kullu-news-kullu-news-sml374695739","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो धड़ों में बंटी भाजपा, एसपी के बचाव में उतरी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो धड़ों में बंटी भाजपा, एसपी के बचाव में उतरी कांग्रेस
विज्ञापन
कुल्लू। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान भुंतर में एसपी कुल्लू और मुख्यमंत्री के सुरक्षा अधिकारियों के बीच हुई मारपीट के बाद राजनीति भी गर्मा गई है। पूरे प्रकरण पर अब राजनीति शुरू हो गई है। इस घटना को लेकर भाजपा भी दो धड़ों में बंट गई है। एक धड़ा सीएम के पीएसओ के एक पक्ष दिख रहा है तो दूसरा पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह के पक्ष में आ गया है। कांग्रेस एसपी के बचाव में उतर सरकार क ा घेराव करने में लग गई है।
भाजपा के एक पूर्व नेता ने मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रभारी का सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए कहा है कि भाजपा संगठन के लोगों को शर्म आनी चाहिए जो ऐसे व्यक्तियों को सिंघम बताते हैं। वहीं भाजपा के युवा नेता ने यह लिखा है कि जब कांग्रेस के सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर के मामले में भाजपा गौरव सिंह के पक्ष में खड़ी थी। अब हमारे द्वारा गलती की गई है तो इस गलती को क्यों स्वीकार नहीं किया जा रहा है। कई भाजपा के लोगों ने एसपी कुल्लू के चांटा मारने को गलत बताया लेकिन कांग्रेस अब इस मुद्दे को भुनाने में जुट गई है। कांग्रेस नशे के खिलाफ शानदार काम करने वाले एसपी गौरव सिंह को सही बता रही है। वहीं कई सामाजिक संगठन भी कुल्लू जिला में एसपी गौरव सिंह के समर्थन में आ गए हैं। संगठनों ने एसपी को कुल्लू को जिला में वापस लाने की मांग की है। सहभागिता हमारी और आपकी टीम के संयोजक बीजू ने कहा कि वह एसपी गौरव सिंह के साथ हैं। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर एसपी कुल्लू के समर्थन में अपनी बात रखी जाएगी। एसपी रहते हुए गौरव सिंह ने जो काम किया है। शायद ही इससे पहले रहे पुलिस अधिकारियों ने किया हो।