फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Shivani welcomed upon arriving in Kullu after becoming Vice President.

Kullu News: उपाध्यक्ष बनने के बाद कुल्लू पहुंचने पर शिवानी का स्वागत

Sat, 03 Oct 2026 03:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 03:50 PM IST
विज्ञापन
Shivani welcomed upon arriving in Kullu after becoming Vice President.
कुल्लू बार एसोसिएशन ने जताई खुशी, कहा-कुल्लू के लिए गर्व की बात
विज्ञापन

......................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल की उपाध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अधिवक्ता शिवानी शर्मा का शनिवार को कुल्लू पहुंचने पर बार एसोसिएशन ने स्वागत किया। बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष नरेश सूद ने कहा कि शिवानी शर्मा का हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल की पहली महिला उपाध्यक्ष बनना कुल्लू बार एसोसिएशन के लिए गौरव की बात है।

शिवानी शर्मा ने कहा कि उपाध्यक्ष का दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। वह अधिवक्ताओं के हितों और कल्याण से जुड़े मामलों को पूरी निष्ठा से बार काउंसिल के समक्ष रखेंगी। उन्होंने वरिष्ठ और युवा अधिवक्ताओं के बीच बेहतर समन्वय तथा समस्याओं के समयबद्ध समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही। इस दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर, अमर सिंह ठाकुर, चुनेश्वर ठाकुर, गोविंद्र सिंह ठाकुर, हेमंत ठाकुर, मित्र भूषण, लाहौल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश आनंद आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed