फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   BJP-Congress won two seats each in Kullu

Kullu News: कुल्लू में भाजपा-कांग्रेस ने जीती दो-दो सीटें

Fri, 09 Dec 2022 04:30 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 09 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
BJP-Congress won two seats each in Kullu
कुल्लू में मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस के प्रत्याशी सुंदर सिंह के जितने के बाद पारंपरिक वाद्? - फोटो : Kullu
कुल्लू। शीत मरुस्थल लाहौल-स्पीति की जनता ने जहां कांग्रेस के हाथ को चुना है वहीं कुल्लू जिले में मामला फिफ्टी-फिफ्टी रहा। 12 नवंबर को हुए मतदान की वीरवार को मतगणना हुई। कुल्लू जिले की चार सीटों में से कांग्रेस और भाजपा ने दो-दो सीटें साझा कीं। वहीं लाहौल-स्पीति की एकमात्र सीट कांग्रेस ने भाजपा से छीन ली।
विज्ञापन

जीत की हैट्रिक लगा चुके भाजपा के मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मनाली से चुनाव हारे, वहीं लाहौल-स्पीति से मंत्री डॉ. रामलाल मारकंडा जीत दर्ज नहीं कर सके। कुल्लू जिले का चुनाव परिणाम बराबरी पर छूटा। यहां दो सीटें भाजपा तो दो सीटें कांग्रेस ने जीतीं। मनाली और कुल्लू में कांग्रेस ने बाजी मारी। बंजार और आनी में फिर भाजपा का कमल खिला है।
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिले में भाजपा को बढ़त मिली थी। पांच में से चार सीटों पर भाजपा का कमल खिला था। कुल्लू सदर की एकमात्र सीट कांग्रेस की झोली में गई थी। इस बार जनता जनार्दन ने बड़ा फेरबदल किया है। पिछले चुनावों की तुलना में इस बार कांग्रेस को दो सीट की बढ़त मिली है। पिछले चुनाव में कांग्रेस महज एक सीट ही जीत पाई थी। इस बार तीन सीटें जीतकर दोनों जिलों में कांग्रेस सबसे बड़ा दल बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाहौल-स्पीति में मंत्री रामलाल मारकंडा की बजाय जनता ने रवि ठाकुर का साथ चुना। रवि ठाकुर 1,616 मतों से विजयी घोषित हुए। मनाली में कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ ने भाजपा के प्रत्याशी एवं शिक्षामंत्री गोविंद ठाकुर को 2,957 मतों से परास्त किया। कुल्लू में कांग्रेस के सुंदर ठाकुर भाजपा ने भाजपा के नरोतम ठाकुर को 4,103 मतों से हराया।

बंजार में भाजपा के सुरेंद्र शौरी ने कांग्रेस के खीमी राम शर्मा 4,334 मतों को हराकर दूसरी बार विधानसभा पहुंचे। आनी में भी भाजपा के नए चेहरे लोकेंद्र कुमार विजय हुए।

कुल्लू में मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस के प्रत्याशी सुंदर सिंह के जितने के बाद पारंपरिक वाद्?

कुल्लू में मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस के प्रत्याशी सुंदर सिंह के जितने के बाद पारंपरिक वाद्?- फोटो : Kullu

कुल्लू में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह के चुनाव जितने पर  जश्न मनाते कार्यकर्ता।-संवाद

कुल्लू में कांग्रेस प्रत्याशी सुंदर सिंह के चुनाव जितने पर जश्न मनाते कार्यकर्ता।-संवाद- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed