फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bike collides with tempo, youth dies

Kullu News: टेंपो से से टकराई बाइक, युवक की मौत

Fri, 25 Oct 2024 06:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 06:59 PM IST
विज्ञापन
Bike collides with tempo, youth dies
भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रहा था बिहार का युवक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। भुंतर की भुट्टी कॉलोनी के पास बाइक की टेंपो से टक्कर हो गई। वीरवार देरशाम करीब 8:00 बजे हुए हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई है। मृतक की पहचान शत्रुघ्न (25) पुत्र जगदीश मुखिया निवासी गांव कौंडल, थाना सरायगढ़, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

बाइक सवार भुंतर से कुल्लू की तरफ आ रहा था कि टेंपो से पीछे की तरफ से टकरा गया। टकराने के बाद दूसरी तरफ सड़क किनारे खड़ी गाड़ी से भी टकरा गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लहूलुहान युवक को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी कुल्लू राजेश कुमार ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed