फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Beasar road became a lake due to accumulation of water

Kullu News: पानी जमा होने से झील बन गई ब्यासर सड़क

Thu, 28 Mar 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Beasar road became a lake due to accumulation of water
लोगों को आवाजाही में हो रही है भारी परेशानी
विज्ञापन

विभाग से सड़क को दुरुस्त करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खराहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाली कुल्लू-ब्यासर सड़क ब्यासर रोपा में झील में बदल गई है। शांगल नाले का पानी ब्यासर रोपा में एकत्रित हो गया है। इस स्थान पर दो फुट ऊंचाई तक पानी जमा हो गया है। ऐसे में आधा दर्जन पंचायतों के बाशिंदों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की समस्या का लोक निर्माण विभाग समाधान नहीं कर पाया है। सड़क में कलवर्ट नहीं बने हैं। घाटीवासी ज्ञान ठाकुर, टेक सिंह, अमर सिंह, टेढ़ी सिंह, देवी चंद आदि ने कहा कि सड़क पर एकत्रित पानी ने झील का रूप ले लिया है। इससे वाहनों की आवाजाही भी खतरे से खाली नहीं है। विभाग की लापरवाही के चलते यहां पर हादसा भी हो सकता है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क को जल्द दुरुस्त किया जाए। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अनूप शर्मा ने कहा कि मामला ध्यान में नहीं है। इस संबंध में क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता को मौके पर भेजकर समस्या का हल करने के निर्देश दिए जाएंगे और जल्द सड़क की मरम्मत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed