फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Banjar Valley remains in darkness for the third consecutive day; operations in hotels, hospitals, and offices have come to a standstill.

Kullu News: बंजार घाटी तीसरे दिन भी अंधेरे में, होटल, अस्पताल और कार्यालयों में काम रहा ठप

Thu, 16 Jul 2026 05:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Thu, 16 Jul 2026 05:40 AM IST
विज्ञापन
Banjar Valley remains in darkness for the third consecutive day; operations in hotels, hospitals, and offices have come to a standstill.
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में दो दिन के इंतजार के बाद बहाल हुई बिजली चंद घंटे बाद फिर गुल हो गई। लारजी और बालीचौकी के बीच हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने से तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी।
विज्ञापन

बिजली बोर्ड के कर्मचारी लगातार फाल्ट तलाशने और ठीक करने में जुटे हैं लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। बिजली संकट का असर सरकारी और निजी कार्यालयों के कामकाज के साथ-साथ अस्पतालों, निजी क्लीनिकों और लोक मित्र केंद्रों पर भी पड़ा है।
विज्ञापन

बिजली न होने से मरीजों के जरूरी टेस्ट नहीं हो पा रहे हैं, जबकि दस्तावेज संबंधी कार्य भी प्रभावित हैं। वहीं, घाटी के पर्यटन कारोबार को भी बड़ा झटका लगा है। होटल, गेस्ट हाउस और होमस्टे में ठहरे पर्यटक लौटने लगे हैं और कई लोगों ने अपनी एडवांस बुकिंग भी रद्द कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के बाद बिजली संकट से नुकसान : किशन

जिभी वैली टूरिज्म एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन किशन चंद ठाकुर ने कहा कि एनएच-305 की खराब स्थिति के बाद अब बिजली संकट से पर्यटन व्यवसायियों को भारी नुकसान हो रहा है। जल्द बिजली बहाल की जाए।
बालीचौकी-थलौट के बीच एचटी लाइन में फाल्ट को ठीक करने का काम जारी है। जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। शशिकांत, सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल बंजार

सोमवार सुबह 10 बजे से सप्लाई ठप
घाटी के लोगों के अनुसार सोमवार सुबह 10 बजे से समूची घाटी में बिजली आपूर्ति ठप पड़ गई थी और उसके बाद मंगलवार रात करीब आठ घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई लेकिन बुधवार सुबह के समय फिर से बिजली गुल हो गई है। ऐसे में बुधवार को भी दिनभर घाटी के लोगों की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed