{"_id":"68a9f69f409be3f8130af866","slug":"banjar-colleges-pta-meeting-remained-inconclusive-kullu-news-c-89-1-ssml1015-155335-2025-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बंजार कॉलेज की पीटीए बैठक रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बंजार कॉलेज की पीटीए बैठक रही बेनतीजा
Sat, 23 Aug 2025 10:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Sat, 23 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
अब एक नवंबर को तीसरी बैठक प्रस्तावित
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। राजकीय महाविद्यालय बंजार में आयोजित पीटीए बैठक एक बार फिर बेनतीजा रही। इसमें अभिभावकों की उपस्थिति कम रही। संख्या कम होने से शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन नहीं हो पाया। न ही विकासात्मक कार्यों पर कोई खास फैसला हो पाया।
गौरतलब है कि महाविद्यालय में हजारों विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र के लिए पीटीए की कार्यकारिणी का गठन करने के लिए बैठक का आयोजन किया था। इसके अलावा विद्यार्थियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर विशेष चर्चा, प्राध्यापकों और अभिभावकों की सहमति से महाविद्यालय में विकास कार्यों को करने पर फैसले लिए जाने थे।
उधर, प्राचार्य डाॅ. आरके सिंह ने बताया कि पीटीए नियमों के अनुसार नई कार्यकारिणी का गठन करने के लिए आयोजित पहली बैठक में दो-तिहाई अभिभावकों की उपस्थिति अनिवार्य थी जो पूरी नहीं हो पाई थी। ऐसे में 23 अगस्त को दूसरी बैठक रखी गई थी। बैठक में दोबारा अभिभावकों की संख्या कम रही। नियमानुसार अब पीटीए की तीसरी बैठक 24 अगस्त को प्रस्तावित है।