फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bailey bridge over Jahalma Nallah on SKTT to be ready by the 20th.

Kullu News: एसकेटीटी पर जाहलमा नाले में 20 तक तैयार होगा बेली ब्रिज

Mon, 06 Jul 2026 12:59 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bailey bridge over Jahalma Nallah on SKTT to be ready by the 20th.
उदयपुर (लाहौल-स्पीति)। संसारीनाला-किलाड़-थिरोट-तांदी (एसकेटीटी) सड़क पर जाहलमा नाले में बेली ब्रिज 20 जुलाई तक तैयार हो जाएगा। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने इसे निर्धारित तिथि तक तैयार करने का लक्ष्य रखा है। 120 मीटर लंबे इस बेली ब्रिज का निर्माण बीआरओ का 94 आरसीसी कर रहा है। इसके तैयार होने से क्षेत्र की 14 पंचायत के लाेगों के साथ पांगी घाटी के लोगों को भी आने जाने में राहत मिल सकेगी। 94 आरसीसी के ओसी मेजर पारस ने बताया कि परिस्थिति अनुकूल रही तो बेली ब्रिज निर्धारित तिथि तक तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

26 मई की रात जाहलमा नाले में पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इससे लाहौल की 14 पंचायतों के लोगों के साथ समूची पांगी घाटी की आवाजाही प्रभावित हो गई थी।
पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद बीआरओ ने नाले से होकर अस्थायी सड़क का निर्माण कर आवाजाही तो बहाल रखी है, लेकिन बार-बार बढ़ रहे जलस्तर के कारण यहां लोगों को दिक्कत हो रही है। ऐसे में अब लोगों की निगाहें जाहलमा नाले पर बेली ब्रिज तैयार होने पर टिकी हैं। किसानों को कहना है कि 2-3 दिन बाद 14 पंचायतों में फसल सीजन जोरों से शुरू हो जाएगा। ऐसे में स्थायी पुल का बनना किसानों के लिए बेहद जरूरी है।
विज्ञापन

मेजर पारस ने बताया कि जाहलमा नाले में बेली ब्रिज तैयार होने तक बीआरओ वैकल्पिक सड़क को नाले में सुचारु रखेगा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया है कि वे उनकी फसल को फंसने नहीं देंगे। पुल तैयार होने तक उनकी मशीनरी और जवान मौके पर तैनात रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed