{"_id":"67be06c3208df92e6d02c6aa","slug":"baga-cement-plant-restarted-now-dry-waste-will-be-sent-regularly-from-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1012-141980-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बागा सीमेंट प्लांट फिर शुरू, कुल्लू से अब नियमित भेजा जाएगा सूखा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बागा सीमेंट प्लांट फिर शुरू, कुल्लू से अब नियमित भेजा जाएगा सूखा कचरा
Wed, 26 Feb 2025 05:44 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 26 Feb 2025 05:44 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। सोलन स्थित बागा सीमेंट प्लांट दोबारा चालू हो गया है, जिससे कुल्लू नगर परिषद क्षेत्र का सूखा कचरा अब वहां भेजा जाने लगा है। प्लांट के पिछले दस दिनों से बंद था। इस कारण कुल्लू से कचरा भेजने पर रोक लग गई थी। इससे नगर परिषद कुल्लू को मजबूरन स्थानीय स्तर पर कचरा डंप करना पड़ा। मगर अब प्लांट के फिर से शुरू होने से नगर परिषद ने सूखे कचरे को भेजने की प्रक्रिया बहाल कर दी है।
जानकारी के अनुसार बागा प्लांट के बंद होने के बाद नगर परिषद कुल्लू ने मजबूरी में सरवरी बस अड्डा के पास सूखा कचरा डंप करना शुरू कर दिया था। यहां श्रेडर मशीन से कचरे को छोटे टुकड़ों में बदलकर स्टोर किया जा रहा था, ताकि जब प्लांट फिर से शुरू हो, तो कचरा आसानी से भेजा जा सके। इस अस्थायी डंपिंग से स्थानीय लोगों को दुर्गंध और कचरे के ढेर से परेशानी झेलनी पड़ी।
अब प्लांट के पुनः चालू होने से नगर परिषद ने तुरंत कचरा भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक कुल्लू में डंप किया गया पूरा कचरा नहीं भेजा जा सका है, लेकिन नगर परिषद का दावा है कि जल्द ही पूरा कचरा प्लांट तक पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी अनुभव शर्मा ने कहा कि बागा सीमेंट प्लांट के दोबारा शुरू होने से शहर में कचरे की डंपिंग की समस्या से राहत मिलेगी।