फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Bad weather increased the worries of gardeners

Kullu News: बिगड़े मौसम ने बढ़ाई बागवानों की चिंता

Sun, 14 Apr 2024 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Bad weather increased the worries of gardeners
कुल्लू। जिले में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है। सप्ताह में दूसरी बार मौसम का मिजाज बदला है। बार- बार बदल रहे मौसम से सेब फसल की फ्लावरिंग पर असर पड़ रहा है। सेब की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को दोपहर बाद बारिश हुई। रविवार सुबह से लेकर दोपहर तक ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। दोपहर बाद बारिश रुक गई। बादल छाए रहने के कारण काफी अधिक ठंड रही। सोमवार को भी मौसम विभाग की ओर से बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। ऐसे में बागवान चिंतित हैं कि अगर उचित तापमान और धूप नहीं खिलती है तो सेब की सेटिंग पर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

निचले क्षेत्रों में सेब की सेटिंग प्रभावित हो सकती है। शनिवार शाम को भी अंधड़ चला था। अंधड़ सेब के फूलों को खराब करता है। सेब की अच्छी सेटिंग के लिए पौधाें में फूल मिट्टी और धूल से बचने चाहिए। बागवान रमेश ठाकुर, इंद्र सिंह, विजय कुमार और मोहर सिंह ने कहा कि पहाड़ों पर हल्की बर्फबारी के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बार-बार मौसम का मिजाज बिगड़ने से बागवानों को नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले साल बागवानों को काफी अधिक क्षति झेलनी पड़ी है। अब बागवानों को सेब की अच्छी फसल की उम्मीद है, लेकिन मौसम बागवानी के अनुकूल नहीं बन रहा है। जिले में करीब 30,000 हेक्टेयर में सेब का उत्पादन होता है। सेब से जिले की 80 फीसदी से अधिक आबादी जुड़ी हुई है। प्रतिवर्ष यहां पर करोड़ों का कारोबार होता है।

इस संबंध में बागवानी विभाग के उपनिदेशक बीएम चौहान ने कहा कि सेब की अच्छी सेटिंग के लिए मौसम का साफ रहना आवश्यक है।
....

बारिश ने बढ़ाई घाटी में ठंडक
बारिश के बाद कुल्लू में ठंड बढ़ गई है। गर्मी के चलते लोगों ने गर्म कपड़े पैक कर दिए थे। एक बार फिर लोग रविवार को कोट स्वेटर पहने हुए नजर आए। बारिश के बावजूद जिले की सड़काें में वाहनों की आवाजाही सामान्य रूप से चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed