{"_id":"66b4cdc40ec297401505ae6e","slug":"awareness-will-be-increased-on-hiv-torul-kullu-news-c-89-1-ssml1015-128417-2024-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचआईवी पर बढ़ाई जाएगी जागरूकता : तोरुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचआईवी पर बढ़ाई जाएगी जागरूकता : तोरुल
विज्ञापन
कुल्लू। जिले में एचआईवी एड्स पर जागरूकता बढ़ाई जाएगी। इसके लिए तीन चरणों में एकीकृत स्वास्थ्य अभियान चलाया जाएगा। प्रथम चरण में एचआईवी एड्स को लेकर जानकारी बढ़ाने के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियान चलेगा। इसमें काउंसलर की ओर से विभिन्न गांवों में जागरूकता के सत्र आयोजित किए जाएंगे।
यह बात उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस तथा एकीकृत स्वास्थ्य अभियान बैठक की अध्यक्षता में वीरवार को कही। उन्होंने कहा कि एकीकृत स्वास्थ्य अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा। पहले चरण में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। दूसरे चरण में एचआईवी एड्स जागरूकता को लेकर एक मैराथन का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूलों तथा डाइट कुल्लू के प्रशिक्षुओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान के दौरान हाई रिस्क आबादी पर फोकस किया जाएगा।
उनकी एचआईवी टेस्टिंग तथा काउंसलिंग की जाएगी। इसी के साथ-साथ एचआईवी तथा यौन रोग को लेकर विभिन्न संस्थानों में रेड रिबन क्लब के माध्यम से जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। तकनीकी शिक्षण संस्थाओं, स्कूलों आदि में भी यह कार्यक्रम एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट एंड गाइड के माध्यम से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा कि इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर, ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि, स्थानीय स्वयं सहायता समूह, महिला तथा युवक मंडल को भी जोड़ा जाए, ताकि व्यापक स्तर पर जागरूकता को बढ़ाया जा सके। कहा कि अभियान के दौरान लोगों को पंचायत स्तर पर शपथ भी दिलाई जाएगी। इस दौरान सीएमओ कुल्लू डॉ. एनआर पवार, खेल अधिकारी कविता ठाकुर आदि उपस्थित रहे। संवाद