{"_id":"6aa3ef9d9d03cb1ace0cffb6","slug":"awareness-is-the-key-to-protection-against-cybercrime-sp-kullu-news-c-89-1-ssml1013-186448-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का माध्यम : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का माध्यम : एसपी
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति किया जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी से बचाव के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से साइबर अपराध से जुड़े मामलों, ऑनलाइन धोखाधड़ी और डिजिटल सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में एसपी अभिषेक एस तथा साइबर क्राइम शाखा के हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या संदेश पर व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने की सलाह दी।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक एस ने विद्यार्थियों से डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित और जिम्मेदारी के साथ इस्तेमाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राकेश राणा, कॅरिअर काउंसलिंग सेल के संयोजक प्रो. अजय कुमार, प्रो. सोम प्रकाश, प्रो. हेमराज, प्रो. निश्चल शर्मा और प्रो. हीरामणि सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे। संवाद