फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Audition in Kalakendra, artists showed their skills

Kullu News: कलाकेंद्र में ऑडिशन, कलाकारों ने दिखाया हुनर

Wed, 02 Oct 2024 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Audition in Kalakendra, artists showed their skills
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा के लिए तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। देवसदन के लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में बुधवार को उत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करने के लिए कलाकारों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। करीब 40 से अधिक कलाकारों ने ऑडिशन दिया। पहाड़ी और फिल्मी गीत पेश कर कलाकारों ने निर्णायक मंडल को प्रभावित करने का पूरा प्रयास किया।
विज्ञापन

कुल्लू दशहरा 13 से 19 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। इस बार भी आयोजन समिति की ओर से कलाकारों का ऑडिशन के माध्यम से चयन किया जा रहा है। नृत्य, संगीत, नाटक और अन्य सांस्कृतिक विधाओं में कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर ने कहा कि पांच अक्तूबर तक कलाकारों के ऑडिशन होंगे। इसके पश्चात श्रेष्ठ कलाकारों की सूची तैयार की जाएगी, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में प्रस्तुति देने का मौका मिलेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed