{"_id":"37cecb8b5c1548e612a8d986dc0f101c","slug":"audition-for-dashara-fashion-show-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दशहरा में फैशन शो को अाडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दशहरा में फैशन शो को अाडिशन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sun, 04 Oct 2015 09:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में इस बार पहली बार फैशन शो करवाया जा रहा है। शो में कुल्लू की महिलाएं एवं युवतियां पारंपरिक परिधान में फैशन शो करेंगी। दशहरा उत्सव फैशन शो को आकर्षक बनाने के लिए सरवरी होटल कुल्लू में रविवार को जिला भर की महिलाओं और युवतियों के ऑडिशन हुए।
विज्ञापन
ये ऑडिशन उपायुक्त कुल्लू की अध्यक्षता में करवाए गए। इसमें जिलाभर की 14 टीमों ने भाग लिया, जिसमें दस टीमों ने दशहरा उत्सव में फैशन शो करने की हामी भरी और चार टीमें बाहर हुईं। जिला प्रशासन ने पहले ही दस टीमों को चयनित करने का निर्णय लिया था। चयनित दस टीमों की महिलाओं और युवतियों को जिला प्रशासन की ओर से दशहरा उत्सव आने तक फैशन शो के और गुर सिखाए जाएंगे। रविवार सुबह दस बजे से सरवरी होटल में ऑडिशन शुरू हुए थे और दोपहर बाद तक फैशन शो के लिए ऑडिशन चलते रहे।
विज्ञापन
इस दौरान के विभिन्न क्षेत्रों से आई युवतियों और महिलाओं ने परिधानों में सजकर खूब जल्वे बिखेरे। फैशन शो के इस ऑडिशन में एसडीएम मनाली ज्योति राणा, रंगकर्मी केहर सिंह ठाकुर और एलएमएस स्कूल की प्रधानाचार्य ललिता कंवर ने जज की भूमिका अदा की।
विज्ञापन