{"_id":"5825f26f4f1c1b067fb3af76","slug":"atm-closed-banks-crouds","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकतर एटीएम रहे बंद; बैरंग लौटे उपभोक्ता, बैंकों में भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकतर एटीएम रहे बंद; बैरंग लौटे उपभोक्ता, बैंकों में भीड़
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
Updated Fri, 11 Nov 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 व 1000 रुपये के नोट बंद होने के दो दिन बाद भी छोटे शहरों में स्थिति सामान्य नहीं हो पाई है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय कुल्लू में सुबह सभी एटीएम बंद रहे। हालांकि दोपहर बाद कुछ एटीएम चले, लेकिन चंद घंटों में ही कैश खत्म हो गया। उसके बाद लोग बिना राशि निकाले वापस जाने लगे।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय कुल्लू सहित, मनाली, बंजार, भुंतर, कसोल, आनी आदि क्षेत्रों में लोग 500 व 1000 रुपये के नोट बदलने के लिए भारी संख्या में लोग बैंकों में पहुंचे। बैंकों में सुबह से भीड़ लगी रही। वहीं जिला कुल्लू के अधिकतर एटीएम शुक्रवार को बंद रहे। एटीएम बंद होने से लोगों को पैसों के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि जिला मुख्यालय के दो-चार एटीएम से लोगों ने पैसे निकाले, लेकिन यहां पर भी शाम तक कैश खत्म हो जाने के कारण लोगों को निराश होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन
एटीएम से पैसे निकालने आए दुनी चंद, रेवत राम और कुलदीप कुमार ने कहा कि दो दिन एटीएम बंद रहने के बाद शनिवार को एटीएम से पैसे निकालने आए थे, लेकिन कुछ एटीएम आज सेवा में नहीं थे तो कुछ में कैश ही खत्म हो गया था। इससे उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि बैंकों में दिनभर 500 व 1000 रुपये के नोटों को बदलने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों को अपनी बारी का इंतजार करने के लिए करीब 2 घंटे का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
उधर, एसबीआई ढालपुर शाखा के मुख्य प्रबंधक पीएस राणा ने बताया कि शहर में कुछ एटीएम खराब हैं। बबेली, मौहल समेत अन्य एटीएम में कैश डाला गया था।