फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Atal Tunnel restored for emergency services

Kullu News: आपातकालीन सेवा के लिए अटल टनल बहाल

Fri, 02 Feb 2024 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 02 Feb 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Atal Tunnel restored for emergency services
कुल्लू जिला के शैंशर  में बर्फ से ढके मकान का नजारा।-संवाद
मनाली (कुल्लू)। बर्फबारी के कारण बंद हुई सड़कों को बहाल करने का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। शुक्रवार सुबह मौसम खुलते ही सीमा सड़क संगठन, लोक निर्माण विभाग, नगर परिषद ने सड़क से बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

अटल टनल मार्ग पर सीमा सड़क संगठन तेजी से बर्फ हटा रहा है। अटल टनल तक एकतरफा वाहनों के लिए बर्फ हटा दी गई है। प्रशासन ने आपातकालीन सेवा के लिए टनल खोल दी है। हालांकि, आपातकाल में सिर्फ फोर बाई फोर वाहन ही चल सकेंगे। अटल टनल रोहतांग जल्द पर्यटकों के लिए बहाल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मनाली में बर्फबारी के कारण तमाम सड़कें यातायात के लिए बंद हो गई थीं। शुक्रवार को नेशनल हाईवे अथारिटी ने मनाली तक बर्फ हटाने का कार्य शुरू किया। मनाली से बसें कुल्लू की ओर रवाना हुईं लेकिन रांगड़ी के समीप फिसलन के कारण बसें आगे नहीं जा पाईं। स्थानीय संपर्क सड़कों से भी लोक निर्माण विभाग बर्फ हटा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिडिंबा मंदिर, क्लब हाउस, वशिष्ठ, जोगणी फाल और कुल्लू मनाली वामतट मार्ग पर तरफ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है। मनाली शहर की गलियों और सड़कों से भी बर्फ हटाई जा रही है। शनिवार तक ये मार्ग यातायात के लिए बहाल हो सकते हैं।
सीमा सड़क संगठन योजक परियोजना और 67 आरसीसी की मशीनरियां भी मनाली-अटल टनल मार्ग पर बर्फ हटाने में जुटी हुई हैं। 67 आरसीसी मनाली की ओर से पलचान व कोठी तक पहुंच गई है। योजक परियोजना की मशीनरियां भी अटल टनल की ओर बर्फ हटा रही हैं। उम्मीद हैं कि जल्द ही अटल टनल पर्यटकों के लिए बहाल हो जाएगी।

.....
बर्फ हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। कुछ सड़कें खोल दी गई हैं। कुछ जल्द खोल दी जाएंगी। बीआरओ की मशीनरियां भी तेजी से बर्फ हटाने के कार्य में लगी हुई हैं। अटल टनल फिलहाल आपातकालीन सेवा के लिए खोली गई है। पर्यटक वाहनों को अभी नहीं भेजा जा रहा।
-रमन कुमार शर्मा, एसडीएम, मनाली

कुल्लू जिला के शैंशर  में बर्फ से ढके मकान का नजारा।-संवाद

कुल्लू जिला के शैंशर  में बर्फ से ढके मकान का नजारा।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed