फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Assistant Returning Officer should inspect the polling stations himself: DC

सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं करें पोलिंग स्टेशनों का निरीक्षण : डीसी

Mon, 04 Mar 2024 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:12 PM IST
विज्ञापन
Assistant Returning Officer should inspect the polling stations himself: DC
कुल्लू। सहायक रिटर्निंग अधिकारी स्वयं पोलिंग स्टेशनों में जाकर निरीक्षण करें तथा सभी आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करें। शारीरिक रूप से दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था तथा पूर्ण रूप से महिला तथा युवाओं की ओर से संचालित पोलिंग स्टेशनों को भी सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन

यह बात उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में कही। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को समय पर प्रशिक्षण दिया जाए। विधानसभा क्षेत्र मनाली तथा आनी के उपमंडल अधिकारियों से पोलिंग स्टेशनों की विस्तृत जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

इस बार वरिष्ठ नागरिक की श्रेणी में संशोधन किया गया है, पहले 80 वर्ष से अधिक आयु के लोग वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आते थे। अब 85 वर्ष की उम्र से अधिक आयु के लोग ही वरिष्ठ नागरिकों की श्रेणी में आएंगे। अत: 80 से 85 आयु वर्ग के लोगों को पोलिंग स्टेशन में ही मतदान करने के लिए आना पड़ेगा। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी अश्वनी कुमार, एसडीएम मनाली रमन शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन वीणा देवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed