{"_id":"66b8c40e4be9bddd3f07349e","slug":"as-soon-as-the-door-opened-bam-bholes-cheers-echoed-kullu-news-c-89-1-klu1001-128594-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: बिजली महादेव मंदिर के द्वार खुलते ही गूंजे बम भोले के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: बिजली महादेव मंदिर के द्वार खुलते ही गूंजे बम भोले के जयघोष
विज्ञापन
कुल्लू के बिजली महादेव में रविवार को बाबा के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़।-संवाद
कुल्लू। धार्मिक स्थल बिजली महादेव में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोले के दरबार में रविवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शीश नवाया। बिजली महादेव मंदिर में दर्शन के लिए हल्की बारिश के बावजूद लंबी-लंबी कतारें लगीं। सावन माह में भोले के दर्शन करने का भक्तों में उत्साह था।
सुबह द्वार खुलने से पहले ही मंदिर के बाहर लंबी-लंबी लाइनें लग गई थीं। बिजली महादेव सड़क में सुबह 4:00 बजे से श्रद्धालुओं के वाहन चलना शुरू हो गए थे। सुबह करीब 6:00 बजे जैसे ही मंदिर का द्वार खोला गया तो बम-बम भोले के जयकारों से माहौल गूंज उठा। इसके बाद बिजली महादेव की पूजा-अर्चना की गई।
मंदिर में भोले बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का सिलसिला दिनभर चला रहा। दोपहर के समय करीब 100 मीटर से लंबी लाइनें यहां पर लग गई थीं। यह सावन महीने का आखिरी रविवार था। ऐसे में सोमवार को भी यहां पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दूसरी ओर बिजली महादेव जाने वाले श्रद्धालुओं को जाम में परेशानी झेलनी पड़ी। पेच्छा से आगे धार्ठ गांव तक वाहन रेंगते रहे। बिजली महादेव सड़क में वाहनों की लंबी लाइनें लगने से कई यात्री समय पर वापस कुल्लू नहीं पहुंच पाए। बिजली महादेव के दर्शन के लिए गए संजय और लाल सिंह ने कहा कि बिजली महादेव में माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
.......
बिजली महादेव में लगाया भंडारा
बिजली महादेव मंदिर में सुल्तानपुर के युवाओं की ओर से खीर भंडारे का आयोजन किया गया। बिजली महादेव में आए हुए श्रद्धालुओं ने भंडारे में खीर का स्वाद चखा। बिजली महादेव में श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोेजन किया जा रहा है।
000