{"_id":"66157acb0597bc547c0c016c","slug":"apple-orchard-planted-on-forest-land-in-panang-kullu-news-c-89-1-ssml1012-120397-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पनगां में वन भूमि पर लगा दिया सेब बगीचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पनगां में वन भूमि पर लगा दिया सेब बगीचा
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। जिला कुल्लू की ऊझी घाटी के पनगां में वन भूमि पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने वन भूमि पर कब्जे के बाद यहां सेब का बगीचा तैयार कर दिया है। इस सिलसिले में वन विभाग ने पुलिस में केस दर्ज करवाया गया है।
जानकारी के मुताबिक आरओ पतलीकूहल ने पतलीकूहल थाना में दर्ज शिकायत में कहा है कि नियमित गश्त के दौरान पनगां क्षेत्र में वनभूमि कब्जा मिला है। जिस पर सेब की फसल उगाई गई है।
अभी तक कब्जा धारी का नाम-पता मालूम नहीं हो सका है। एसपी कुल्लू डाॅ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। कहा कि राजस्व विभाग की टीम को साथ लेकर इसकी निशानदेही की जाएण्गी। वहीं मामला सामने आने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
--