फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Apple cuttings are available for 10 to 30 rupees

Kullu News: 10 से 30 रुपये में मिल रही सेब की कलम

Wed, 10 Jan 2024 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Apple cuttings are available for 10 to 30 rupees
कुल्लू। प्रूनिंग के बीच जिले में सेब, जापानी फल और नाशपाती की कलमें काटने का क्रम शुरू हो गया है। जापानी फल की एक कलम (स्टिक) 10 रुपये मिल रही है। सेब की कलम भी 10 से 30 रुपये के बीच मिल रही है। हालांकि दामों में पिछले साल की तुलना में अंतर नहीं है।
विज्ञापन

पिछले कुछ सालों में पुराने पेड़ों पर नई किस्मों की कलमें लगाने का प्रचलन बढ़ा है। बागवान इसमें अधिक रुचि दिखा रहे हैं। कलमें लगाकर भी बगीचों में बागवान पौधे तैयार कर रहे हैं। बगीचों में जापानी फल, सेब आदि की पौधे लगाने के लिए सबसे पहले गड्ढा बनाना होता है। इसके बाद पौधा रोपा जाता है। पौधे में सैंपल आने तक काफी मेहनत करनी होती है। सेब के पुराने पेड़ों पर अब बागवान सेब की रूट स्टॉक की आधुनिक किस्मों की कलमों को तैयार कर रहे हैं। कलमें कामयाब होने पर बागवान नए पेड़ के मुकाबले दोगुना फसल ले सकता है। हालांकि सेब की नर्सरियों में सूखे जैसे हालात के चलते नए पौधे कम बिक रहे हैं लेकिन सेब, नाशपाती आदि के कलमों की बिक्री में कोई फर्क नहीं आया है। कलम को सेब, नाशपाती सहित अन्य पौधे में चाकू से काटने के बाद लगाकर ऊपर से पॉलिथीन की सहायता से बांधा जाता है। पौधे में रस चढ़ने के बाद कलम में भी पत्ते आ जाते हैं।
विज्ञापन



नर्सरी संचालक जोगी ठाकुर ने कहा कि नर्सरी में फलदार पौधों की डिमांड के साथ कलमें भी बागवान लेकर जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जापानी फल की एक कलम 10 रुपये तक मिल रही है। जबकि सेब की वैरायटी के आधार पर कलम के दाम 10 से लेकर 30 रुपये तय किए गए हैं। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद पौधों की ब्रिकी में भी तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed