फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   'Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman' ceremony in Lahaul-Spiti tomorrow.

Kullu News: लाहौल-स्पीति में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह कल

Sat, 27 Jun 2026 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
'Amar Ujala Bhavishya Jyoti Samman' ceremony in Lahaul-Spiti tomorrow.
केलांग (लाहौल स्पीति)। जिला मुख्यालय केलांग में अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह 29 जून को सुबह 10 बजे ट्राइबल म्यूजियम लाहौल एट केलांग में मनाया जाएगा। इसमें चार कक्षाओं नौवीं, दसवीं, 11वी और 12वीं के होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में विद्यापीठ शिमला मुख्य सहयोगी की भूमिका निभाएगा। इसके अलावा आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी बद्दी, बाहरा यूनिवर्सिटी वाकनाघाट (सोलन) सह-सहयोगी के रूप में कार्यक्रम में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

अमर उजाला प्रबंधन के अनुसार केवल पंजीकृत विद्यालयों के विद्यार्थियों को ही सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को सुबह 8:30 बजे से 10 बजे तक पहुंचकर अपना पंजीकरण करवाना होगा। समारोह में उपस्थित सभी मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र एवं मेडल प्रदान कर मुख्य अतिथि उपायुक्त किरण भड़ाना और विशिष्ट अतिथि शिक्षा उपनिदेशक गुणवत्ता प्रशांत शर्मा की ओर से सम्मानित किया जाएगा। यह आयोजन विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मान देने और उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed